इंदौर,19 सितम्बर 2026। राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ को संबोधित किया। कार्यक्रम के लिए 20 से 25 हजार युवा पहुंचे। छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा…सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है। उन्होंने कहा…छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है, हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। इस पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब दिया…सर, हम सिस्टम से हार गए। कांग्रेस ने बताया कि कार्यक्रम के लिए करीब 2 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। इसकी अनुमति 31 शर्तों के साथ मिली।
पूरी व्यवस्था को रिवाइंड किया जा रहा है : राहुल गांधी ने कहा कि पहले देश में आईआईटी और स्कूल बनाए गए, लेकिन अब पूरी व्यवस्था को रिवाइंड किया जा रहा है। उन्होंने कहा,मैं आपको आंकड़े दिखाऊंगा। सबूत के साथ बताऊंगा कि शिक्षा कैसे बर्बाद हो रही है।’ इसके बाद उन्होंने आंकड़ों की स्लाइड दिखाई।
सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा,क्योंकि वह सवाल पूछता है…
राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा है,क्योंकि स्टूडेंट सवाल पूछता है। उन्होंने कहा कि छात्र सवाल करता है कि अमित शाह के बेटे क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन कैसे बन गए? वह सवाल करता है कि हिंदुस्तान के पूरे बिजनेस को दो लोगों ने कैसे कैप्चर कर लिया? छात्र यह भी पूछता है कि न्यायपालिका और दूसरी संस्थाएं अपना काम क्यों नहीं करतीं और चुनाव आयोग अपना काम क्यों नहीं करता? राहुल ने कहा…इसीलिए सिस्टम स्टूडेंट नहीं चाहता, सिस्टम अंधभक्त चाहता है।’ उन्होंने कहा कि अंधभक्त स्टूडेंट के विपरीत होता है। जहां स्टूडेंट सवाल पूछता है और जिज्ञासु होता है, वहां अंधभक्त अपनी ही दुनिया में रहता है।
स्टूडेंट मोहब्बत की बात करता है,अंधभक्त नफरत फैलाता है…
राहुल गांधी ने कहा कि जहां स्टूडेंट मोहब्बत की बात करता है और प्यार व सम्मान से बात करता है, वहां अंधभक्त नफरत फैलाता है। जहां स्टूडेंट विनम्र होता है और दूसरों की बात सुनता है, वहां अंधभक्त अहंकार से भरा होता है। उन्होंने कहा कि जहां स्टूडेंट डरता नहीं और निडर होता है, वहां अंधभक्त डरपोक होता है। राहुल के मुताबिक,जहां स्टूडेंट महिलाओं का सम्मान करता है,वहां अंधभक्त पितृसत्तात्मक सोच रखता है और महिलाओं पर हमला व उनका अपमान करता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur