नई दिल्ली,19 सितम्बर 2026। डूसू चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। कुल चार प्रमुख पदों में से तीन पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है। वहीं, एनएसयूआई को सभी चार सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती रुझानों से ही मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत तक जीत-हार का आंकड़ा ऊपर-नीचे होता रहा। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है। इस तरह एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि एक पद निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रहा।
अध्यक्ष पद पर जीते के
बाद यश डबास की प्रतिक्रिया
अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा,यह जीत राष्ट्रभक्ति और संघ की सामूहिक शक्ति की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। कैंपस से एनएसयूआई का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एनएसयूआई 4-0 से हार गई है।’उन्होंने कहा,‘हमारी मुख्य चिंता यह सुनिश्चित करना होगी कि हर पीजी और हॉस्टल का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। हम सबने सत्या निकेतन में हुई दुर्घटना को देखा है। हम नहीं चाहते कि ऐसी घटना भविष्य में किसी के साथ भी हो और यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हर कॉलेज,हॉस्टल और पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराना। विद्यार्थी परिषद ने पिछली बार 3-1 से जीत हासिल की थी और इस बार भी 3-1 से ही जीती है। अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे।’
जीते हुए प्रत्याशियों को मिले कुल मत
– अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास- 24,576
– उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन-30,615
– सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी-21,650
– संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह- 16,615
विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले साल के 39.45 फीसदी से 1.01 फीसदी अधिक है।
डूसू चुनावः जीत के बाद यश डबास बोले- ‘एनएसयूआई का कैंपस से सफाया, अगली बार 4-0 से जीतेंगे’
डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा कि ‘यह जीत राष्ट्रभक्ति और संघ की सामूहिक शक्ति की जीत है। पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। कैंपस से एनएसयूआई का पूरी तरह से सफाया हो गया है। एनएसयूआई 4-0 से हार गई है। हमारी मुख्य चिंता यह सुनिश्चित करना होगी कि हर पीजी और हॉस्टल का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। हम सबने सत्या निकेतन में हुई दुर्घटना को देखा है, हम नहीं चाहते कि ऐसी घटना भविष्य में किसी के साथ भी हो, और यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हर कॉलेज, हॉस्टल और पीजी का सुरक्षा ऑडिट कराना। विद्यार्थी परिषद ने पिछली बार 3-1 से जीत हासिल की थी और इस बार भी 3-1 से ही जीती है। अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे। ‘
वहीं जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई देते हुए कहा कि ‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर शानदार जीत हासिल करने पर एबीवीपी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।’
निर्दलीय प्रत्याशी शौकीन ने चौंकाया
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत की हो रही है। 18 सितंबर को हुए मतदान के बाद 19 सितंबर को हुई मतगणना में दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े छात्र संगठन के बैनर के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। रिपोर्टों के मुताबिक शौकीन को 30,634 वोट मिले।
एबीवीपी की जीत पर नितिन नबीन और जेपी नड्डा ने दी बधाई
डूसू चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई दी है। नितिन नबीन ने कहा, ‘दिल्ली विश्वविद्यालय के मेरे सभी युवा साथियों को डूसू चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई। यह जीत सकारात्मक और रचनात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के निरंतर विश्वास को दर्शाती है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’की भावना पर आधारित है। साथ ही,यह ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान देने के उनके मजबूत संकल्प को भी दर्शाती है।’वहीं,जगत प्रकाश नड्डा ने बधाई देते हुए कहा,‘दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर शानदार जीत हासिल करने पर एबीवीपी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।’
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur