सिंबल फुटबॉल प्लेयर,बागी गुट ‘डेमोक्रेटिक टीएमसी’ कहलाएगा,ऋतब्रत गुट को मिला ‘लिफाफा’ चुनाव चिन्ह
नई दिल्ली,18 सितम्बर 2026। बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से 18 दिन पहले चुनाव आयोग ने टीएमसी के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ का चिह्न मिला है, जबकि दूसरे गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ और ‘लिफाफा’ दिया गया है। इससे एक दिन पहले आयोग ने दोनों गुटों को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फूल-घास’ वाला मूल चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने से रोक दिया था। यह अंतरिम व्यवस्था है। मूल नाम और चिह्न पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी है। अब दोनों गुट उपचुनाव में नई पार्टी नाम और सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। नंदीग्राम और रेजीनगर पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हैं और रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा।
टीएमसी के दोनों गुट
अपने-अपने उम्मीदवार उतार चुके…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी टीएमसी धड़े से मोहम्मद एतेशामुल हक नंदीग्राम और सफीउद्दीन शेख रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे।
नंदीग्राम उपचुनाव : शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान नाम वापस लिया
पश्चिम बंगाल की हॉट सीट नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ममता बनर्जी गुट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार संचिता प्रधान दे ने अपना नाम वापस ले लिया है। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस का नाम और ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न फ्रीज किए जाने तथा दोनों गुटों के लिए नए नाम व प्रतीक तय करने के कुछ ही घंटों बाद यह बड़ा उलटफेर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,उम्मीदवार संचिता प्रधान ने शुक्रवार को हल्दिया के उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) के दफ्तर पहुंचकर आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
नंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी
ने किया कांग्रेस को समर्थन का ऐलान
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की है। यह एलान उनको इसलिए करना पड़ा क्योंकि ममता गुट की अपनी उम्मीदवार संचित प्रधान दे ने इस अहम चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि उनका गुट नंदीग्राम से अब कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगा। उन्होंने इस कदम को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ ‘इंडी’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के प्रति एकजुटता के रूप में पेश किया है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, हम मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं।
वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी,ये सिर्फ
ममता बनर्जी की लड़ाई नहीं : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के आदेश की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है। वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब पार्टी चोरी हो रही है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा…पहले शिवसेना, फिर एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न… बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है। उन्होंने लिखा… जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं। वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी… ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur