Breaking News

बेलगावी@बेलगावी में फ्रिज फटा 4 महिलाओं की मौत

Share


बेलगावी,15 सितम्बर 2026। कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार सुबह एक घर में फ्रिज फटने के बाद आग लग गई। हादसे में परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना चवत गली में सुबह करीब 2ः30 बजे हुई। मरने वालों की पहचान गंगा डामोने, शारदा डामोने, प्रिया डामोने और भारती डामोने के रूप में हुई है। दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद फ्रिज आग लगी। जो पूरे घर में तेजी से फैल गई और अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके।
बाप-बेटे आग में झुलसे,महिलाओं की मौत जलने से हुई…
बेलगावी पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि हादसे में गजानन डामोने और उनके बेटे रोशन डामोने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। गजानन करीब 80′ झुलसे हैं, जबकि रोशन करीब 40′ झुलसे हैं। महिलाओं की मौके पर ही जलने से मौत हो गई।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि पहली नजर में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में बचने वाले रोशन ने शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनने की बात बताई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@हवन-पूजन में समाज के लोग हुए शामिल…कायस्थ समाज ने मंदिर में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में हर्षोउल्लास के साथ बुधवार को चित्रगुप्त पूजा व …

Leave a Reply