Breaking News

अम्बिकापुर@छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजन ने छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया में बहन और जीजा के घर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन ने गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शनिवार देर रात परिजन,अभाविप पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार अंतरा शाह (19) पिता सर्वजीत शाह चीरमिरी, जिला एमसीबी की रहने वाली थी। वह अंबिकापुर के पटपरिया में अपने जीजा नीलेश गुप्ता के घर रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। 12 सितंबर की रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।
छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप : घटना के बाद छात्रा के परिजन ने एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन का कहना है कि छात्र नेता के मोबाइल में छात्रा से संबंधित कुछ चैट या वीडियो थे। इन्हें परिजन को दिखाने की धमकी देकर छात्रा को कथित रूप से ब्लैकमेल किया जा रहा था। परिजन का आरोप है कि इससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि,इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
देर रात थाने का घेराव : घटना से नाराज परिजन के साथ अभाविप पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार देर रात गांधीनगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply