Breaking News

कबीरधाम@महाराष्ट्र सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत…14 घायल

Share


नागपुर जाते समय ट्रक से टकराई बोलेरो…5-5 लाख सहायता राशि की घोषणा…


कबीरधाम,11 सितम्बर 2026। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के 22 लोग बोलेरो से पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव रोड पर सुबह करीब 4 बजे बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। ट्रक में फंसे बोलेरो को निकालने के लिए 2 जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में कवर्धा जिले के लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण सड़क हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था ट्रक
लाखनी पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3ः31 बजे एनएच-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक,टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक यूपी72 बीटी7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक एमएच49यू9810 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के परिजनों
को 5-5 लाख की सहायता

सीएम विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच गई है। टीम महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर इलाज के लिए नागपुर में भी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हादसे पर जताया दुःख
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,11 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित राजमोहिनी देवी कृषि …

Leave a Reply