Breaking News

सूरजपुर @ सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त…ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा

Share


मानपुर चौक और छत्तीसगढ़ ढाबा के आसपास चला संयुक्त जांच अभियान,एक्सल उठाकर चल रहे भारी वाहनों पर भी कार्रवाई,45 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला
-संवाददाता-
सूरजपुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ओवरलोड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मानपुर चौक एवं छत्तीसगढ़ ढाबा के आसपास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों तथा एक्सल उठाकर संचालित किए जा रहे भारी वाहनों को जांच के दायरे में लिया गया, टीम ने मौके पर वाहनों के आवश्यक दस्तावेज,निर्धारित भार क्षमता,वाहन की स्थिति तथा यातायात नियमों से संबंधित अन्य मानकों की जांच की,जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किए गए,अभियान में विभिन्न वाहनों से लगभग 45 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया।
ओवरलोडिंग पर विशेष नजर– सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों पर विशेष ध्यान दिया। निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले भारी वाहनों से सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ने के साथ-साथ सड़क की स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसी को देखते हुए जांच टीम द्वारा वाहनों की भार क्षमता और वास्तविक भार की जांच की गई, इसके साथ ही एक्सल उठाकर चलने वाले भारी वाहनों की भी जांच की गई,नियमों के विपरीत वाहन संचालन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नियम तोड़ने वालों पर ई-चालान- संयुक्त जांच अभियान के दौरान जिन वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई, अधिकारियों ने वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी कि निर्धारित भार क्षमता से अधिक माल परिवहन न करें और वाहन को नियमों के अनुरूप ही संचालित करें, जांच के दौरान कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया,उन्हें बताया गया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि वाहन चालक सहित सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान-जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ ही वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना भी है, अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में भी आवश्यकता के अनुसार ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे तथा ओवरलोडिंग, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील-जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय निर्धारित भार क्षमता का पालन करें और वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें,साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय गति,सुरक्षा और यातायात नियमों का विशेष ध्यान रखें,प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, वाहन चालकों का जिम्मेदार व्यवहार न केवल उनकी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है,बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply