Breaking News

रायपुर@रेट्रो अंदाज में दिखें सीएम..डिप्टी सीएम और स्पीकर 1980 के दशक जो सोशल मीडिया में हो रहा ट्रेंड

Share


कपड़े, हेयरस्टाइल,बैकग्राउंड तक सब कुछ बदला
रायपुर,10 सितंबर 2026। सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग आज की तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में बदलकर साझा कर रहे हैं। फेसबुक पर चल रहे इस एट्टीज ट्रेंड में आम यूजर्स के साथ राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े चेहरे भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की तस्वीरें भी इस रेट्रो अंदाज में चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी अपनी तस्वीर साझा की है।सरकार इस ट्रेंड में तस्वीरों के कपड़े, हेयरस्टाइल,चश्मे,बैकग्राउंड और कैमरा इफेक्ट को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पूरा लुक 80 के दशक का लगे। खास बात यह है कि इसके लिए अब पुराने फोटो स्टूडियो या मुश्किल एडिटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। एआई फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से कुछ निर्देश देकर मौजूदा तस्वीर को रेट्रो लुक दिया जा सकता है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply