14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग,10 अगस्त 2026। श्रावण माह के सोमवार के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते रहे। केदारनाथ धाम में अब तक 14,45,946 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में केदारनाथ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन की विभिन्न टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur