Breaking News

कोलंबिया@कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,47 की मौत

Share


कई लोग मलबे में दबे,सैकड़ों घायल,इमारतें खाली कराई गईं

कोलंबिया,10 अगस्त 2026। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें अब तक 47 लोगों की मौत हो गई हैं। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे आया। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई इमारतें खाली कराई गई हैं। सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक,भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में पालमार इलाके में था।
इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए। कोलंबिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश‘रिंग ऑफ फायर’नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है। यहां नाजका,कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है। इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं। कोलंबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एबेलार्डो दे ला एस्पि्रएला ने कहा कि उन्होंने सैन जोस डेल पालमार में भूकंप के बाद सरकार की आपात प्रतिक्रिया की व्यक्तिगत रूप से कमान संभाल ली है। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे अकेले नहीं हैं और सरकार मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

रुद्रप्रयाग@श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शनरुद्रप्रयाग,10 अगस्त 2026। श्रावण माह के सोमवार के पावन …

Leave a Reply