बुलंदशहर,09 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मोनू मारा गया। मोनू 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांटेड था। मुठभेड़ में स्ङ्ख्रभ् टीम के एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास हुई। पुलिस और स्ङ्ख्रभ् टीम को बदमाशों के इलाके में होने की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोनू को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं। जैकेट के कारण दोनों सुरक्षित रहे। मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान मोनू का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur