Breaking News

नई दिल्ली@केजरीवाल ने पीएम आवास तक मार्च निकाला,पुलिस ने रोका

Share


फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे,बोले-ई20 के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा चिट्ठियां भिजवाईं

नई दिल्ली,04 अगस्त 2026। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ई20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकला। हालांकि,दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल,मनीष सिसोदिया,जैस्मिन शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल सहित अन्य आम आदमी पार्टी नेता फिरोजशाह रोड पर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। आम आदमी पार्टी ने करीब 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च निकाला था। पार्टी का दावा है कि उसने देशभर से 2.30 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं जुटाई हैं। मार्च के दौरान केजरीवाल ने कहा कि ई20 के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखी हैं, जिन्हें वे खुद प्रधानमंत्री को सौंपना चाहते थे लेकिन हमें पुलिस ने रोक दिया। हमने सभी चिट्ठियां पुलिस के हाथों मोदी जी को भेज दी हैं। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा…हमें उम्मीद है कि पीएम हमसे मिलेंगे।
केजरीवाल बोले…ई20 रोकने के लिए नीट से बड़ा आंदोलन करना होगा : ई20 के विरोध में धरने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ट्रम्प के दबाव में मोदी सरकार अमेरिका से एथनॉल खरीद रही है। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा एथनॉल बनाता है और उसने भारत पर इसे खरीदने का दबाव बनाया। केजरीवाल ने कहा- अमेरिका का कचरा खरीदकर हमारी 30 लाख गाडि़यों पर थोपा जा रहा है। इसे रोकने के लिए हमें नीट आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करना होगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ई20 नीति के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
आम आदमी पार्टी बोली… प्रधानमंत्री कार्यालय का कोई अधिकारी ज्ञापन लेने यहां आए : दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा…हम 2 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं लेकर आए हैं। हमें आगे जाने दिया जाना चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो प्रधानमंत्री कार्यालय का कोई अधिकारी यहां आकर ज्ञापन ले ले और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो जाए। सौरभ भारद्वाज ने भारी पुलिस बल की तैनाती पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा- इतनी बड़ी संख्या में पुलिस, क्र्रस्न, लाठियां और ढाल देखकर हैरानी हो रही है। हम सिर्फ लोगों की चिट्ठियां प्रधानमंत्री तक पहुंचाने आए हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट,19 वांछित आतंकियों के पोस्टर से मचा हड़कंप

Share नई दिल्ली,11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले संभावित आतंकी खतरों …

Leave a Reply