Breaking News

चेन्नई,@उदयनिधि स्टालिन 8 घंटे बाद रिहा…सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

Share


चेन्नई में बवाल…तृषा पर कमेंट को लेकर उदयनिधि स्टालिन को घर से उठा ले गई पुलिस
चेन्नई,04 अगस्त 2026। तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। तमिलनाडु पुलिस ने उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उदयनिधि सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में भी मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में ‘तृषा,तृषा’ के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा,‘पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे,वहां जरूर पहुंचना चाहिए।’ बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि,उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।
तमिलनाडु की भाजपा इकाई के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने एक्स पर कहा कि उदयनिधि की कथित‘डबल मीनिंग’टिप्पणी‘घृणित,अश्लील, आपत्तिजनक और शर्मनाक’ है। भाजपा नेता ने कहा, ‘’सचमुच,कोई बदमाश या चोर भी,जिसकी मां, पत्नी या बेटी हो,इतनी अभद्र भाषा में बात नहीं करेगा। कोई भी मां,पत्नी या बेटी ऐसी टिप्पणी करने वालों को माफ नहीं करेगी।’उन्होंने कहा था कि इस टिप्पणी के लिए उदयनिधि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। टीवीके विधायक रेवंत चरण ने भी इस बयान को घटिया बताया था और कहा थि कि जानबूझकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कावेरी मामले में उनके प्रोटेस्ट को सपोर्ट नहीं मिला तो वह घटिया भाषा का इस्तेमाल करने लगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट,19 वांछित आतंकियों के पोस्टर से मचा हड़कंप

Share नई दिल्ली,11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले संभावित आतंकी खतरों …

Leave a Reply