लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास,राज्यसभा में MSME संशोधन बिल को मंजूरी
नई दिल्ली,03 अगस्त 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। इसके पहले लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (सीजेआई सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। वहीं राज्यसभा ने रूस्रूश्व विकास (संशोधन) बिल पास कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन आने और उनके बयान की मांग करते हुए नारे लगाए। संसद के मौजूदा सत्र में 8 बिल लिस्ट किए गए हैं। इनमें से वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल लोकसभा में और रूस्रूश्व विकास (संशोधन) बिल राज्यसभा में पास हुआ है। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, आयकर (संशोधन) बिल,, विदेशी अंशदान संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को संसद की मंजूरी मिलनी बाकी है। लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया। पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से वैधानिक प्रस्ताव पर बोलने का आग्रह किया, लेकिन नारेबाजी जारी रहने के कारण बिल को वोटिंग के लिए रखा गया और फिर पास कर दिया गया। विपक्ष के सदस्यों ने अध्यादेश लाने के खिलाफ एक वैधानिक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे वॉइस वोट से खारिज कर दिया गया। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर दान का मुद्दा सोमवार को भी संसद में उठाया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि राम मंदिर ट्रस्ट संत-महात्माओं को क्यों नहीं सौंपा जाता? विश्व हिंदू परिषद के सदस्य ट्रस्ट में क्यों हैं? उन्होंने कहा कि महपाल सिंह के एसआईटी के सामने दिए गए बयान से मामला और उजागर हुआ है। उनके मुताबिक, दान की रकम पर कारसेवकपुरम में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों के पास गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur