Breaking News

नई दिल्ली@आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 रुपए सस्ता

Share


नई दिल्ली,01 अगस्त 2026। केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है। नई कीमतें आज लागू हो गई हैं। पिछले कुछ समय से महंगी रसोई गैस की वजह से बढ़ते खर्च का सामना कर रहे कारोबारियों को इस फैसले से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद राजधानी में इसकी नई कीमत 2,728 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई है, जिसके बाद वहां इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये तय की गई है। हालांकि यह राहत सिर्फ व्यावसायिक इस्तेमाल वाले सिलेंडरों तक सीमित है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले वाली कीमत पर ही सिलेंडर मिलता रहेगा। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ईरान युद्ध और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतें बढ़ गई थीं। इसका असर भारत में भी कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों पर पड़ा था। होटल, रेस्तरां और कैटरिंग जैसे कारोबारों में रसोई गैस पर हर महीने अच्छा-खासा खर्च होता है। ऐसे में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने से इन कारोबारों की लागत कम होगी और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि इस फैसले से होटल और फूड सर्विस से जुड़े कारोबारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल के दिनों में भारत ने अमेरिका और दूसरे देशों से स्पॉट आधार पर एलपीजी की खरीद बढ़ाई है, ताकि मध्य पूर्व से कम हो रही सप्लाई की भरपाई की जा सके।
जून में पहली बार अमेरिका से भारत का एलपीजी आयात 10 लाख टन के आंकड़े को पार कर गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply