Breaking News

मध्यप्रदेश@किसानों का बड़ा प्रदर्शन खत्म,सरकार ने मानी मांगें

Share

मध्यप्रदेश,30 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डटे हुए किसानों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार के साथ चली लंबी बैठकों और सकारात्मक चर्चा के बाद धरना खत्म करने का बड़ा ऐलान किया। सरकार ने मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सीमा बढ़ाने और किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया है, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने लगी है। सरकार इस पूरे विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह मूंग की सरकारी खरीद और खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था थी। किसान लगातार मांग कर रहे थे कि उनकी उपज की खरीद का दायरा बढ़ाया जाए और जटिल डिजिटल सिस्टम को बंद किया जाए। पिछले कुछ दिनों से नर्मदापुरम से पैदल मार्च निकालकर भोपाल पहुंचे किसानों ने शहर की सीमाओं पर डेरा डाल दिया था और सड़क पर ही अपना विरोध जताया था। हालात को संभालने के लिए प्रशासन और मंत्रियों ने मोर्चा संभाला, जिसके बाद कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि अब 60 प्रतिशत तक मूंग की खरीद की जाएगी और तारीख भी बढ़ाई जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सुप्रीम कोर्ट बोला-पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं

Share दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र जंतर-मंतरप्रोटेस्ट में इस्तेमाल हथियारों का रिकॉर्ड रखेनई दिल्ली,30 जुलाई …

Leave a Reply