-संवाददाता-
लखनपुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर ब्लॉक के जमगवां कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल में साला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लूंड्रा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि महंत, लाल साहू, पारस राजवाड़े, सूर्य बहादुर सिंह, तारावती, गणेश्वरी राठिया, सुदर्शन सिंह, राजा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सरस्वती योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं तथा नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur