Breaking News

अम्बिकापुर@शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और कंगना रनौत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,घड़ी चौक पर फूंका पुतला

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने बुधवार को घड़ी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो प्रकरण में दोषियों की रिहाई के बाद उनके स्वागत से जुड़े विवाद के कारण प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया जाना अनुचित है। वहीं,कांग्रेस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्र आंदोलन से जुड़ी त्रश्वहृर्-ं युवतियों पर की गई कथित टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में राजनीतिक संवाद की भाषा लगातार असंयमित हुई है,जिसका प्रभाव अब सार्वजनिक विमर्श में दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिला महिला कांग्रेस (शहर) की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने अतीत से जुड़े विवादित प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण एवं माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी भाषा जनप्रतिनिधियों के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शन में मधु दीक्षित, संध्या रवानी,गीता प्रजापति,मालती सिंह, जेनेबिब कुजूर,मेघा खांडेकर,रूही गजाला, गीता रजक, नुजहत फातिमा,चंचला सैंडिल, उर्मिला कुशवाहा, सरला राय, उर्मिला विश्वास, पूर्णम सिंह, शालिनी नंदा, ममता सिंह, रजनी महंत, साधना कश्यप, अनिता सिंह, कुलवंत कौर सोज, श्यामबाई, पिंकी निषाद, अंजुम, प्रतिमा सोनी, अनुराध सिंह, रेनी कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply