Breaking News

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share

करीब एक वर्ष तक करता रहा शोषण, कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गिरहुलडी थाना सीतापुर निवासी निलेश श्रीवास ने 15 अगस्त 2025 से 27 जुलाई 2026 के बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर बगीचा थाने में शून्य पर अपराध दर्ज कर प्रकरण अग्रिम विवेचना के लिए कोतवाली अंबिकापुर भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी निलेश श्रीवास (20), निवासी ग्राम गिरहुलडी, थाना सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और कंगना रनौत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,घड़ी चौक पर फूंका पुतला

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस एवं जिला …

Leave a Reply