Breaking News

अम्बिकापुर@ हॉस्टल छोड़ कलेक्टर से मिलने निकलीं छात्राएं

Share

शिकायतों पर शिक्षा विभाग हरकत में
भोजन की गुणवत्ता और अधीक्षिका के व्यवहार से नाराज थीं छात्राएं,
रास्ते में समझाइश देकर लौटाया गया
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
मिशन स्कूल राय रघुनाथपुर के हाई स्कूल हॉस्टल की छात्राएं बुधवार को अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल अंबिकापुर के लिए निकल पड़ीं। करीब 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने रास्ते में छात्राओं से बातचीत कर उन्हें वापस स्कूल भेजा और उनकी शिकायतों की जांच का भरोसा दिलाया। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने अधीक्षिका के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। साथ ही भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। छात्राओं का आरोप है कि दाल में कीड़े निकलते हैं और खाने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने हॉस्टल अधीक्षिका को हटाकर नई वार्डन की नियुक्ति की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा और स्कूल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उनकी शिकायतों के निराकरण का आश्वासन दिया।
इसके बाद छात्राएं वापस हॉस्टल लौट गईं। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने बताया कि मामला निजी स्कूल के हॉस्टल से संबंधित है। छात्राओं की शिकायतों की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और कंगना रनौत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,घड़ी चौक पर फूंका पुतला

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस एवं जिला …

Leave a Reply