Breaking News

सूरजपुर@ चांदनी बिहारपुर को मिली नई एम्बुलेंस,28 ग्राम पंचायतों के 39 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

Share

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिखाई हरी झंडी, कहा-ग्रामीणों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
-संवाददाता-
सूरजपुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चांदनी बिहारपुर से नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, लगभग 18 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई यह एम्बुलेंस अब क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी,मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी, सड़क दुर्घटना या प्रसव जैसी आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिलना जीवन बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। नई एम्बुलेंस सेवा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
28 ग्राम पंचायतों की 39 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा सीधा लाभ-नई एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से 28 ग्राम पंचायतों में निवासरत 39,325 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, अब तक क्षेत्र के ग्रामीणों को गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों या दूरस्थ शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था,कई बार समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,अब एम्बुलेंस उपलब्ध होने से मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों तक शीघ्र पहुंचाना संभव हो सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सशक्त-मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, बच्चों और आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है, शासन का उद्देश्य प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई एम्बुलेंस न केवल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को गति देगी, बल्कि ग्रामीणों का स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत करेगी।
ग्रामीणों ने जताया आभार-एम्बुलेंस सेवा शुरू होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया, उनका कहना था कि अब गंभीर मरीजों,गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वास दोनों में वृद्धि होगी,नई एम्बुलेंस के संचालन से चांदनी बिहारपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर का आयोजन मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दिलाया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प

Share ग्राम खैरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं गुरुजनों का हुआ सम्मान,शिक्षा,संस्कार और महिला सशक्तिकरण …

Leave a Reply