Breaking News

रायपुर@एसी फटने से रायपुर मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग

Share

रायपुर,28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर के समय हुए इस हादसे के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाडि़यों ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते अस्पताल स्टाफ, डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए वार्ड में भर्ती सभी मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटनाक्रम के अनुसार दोपहर में मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी हिस्से में लगे एसी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई। देखते ही देखते पूरे वार्ड और आसपास के गलियारों में घना धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक एयर कंडीशनर (एसी) में शार्ट सर्किट होने या उसके कंप्रेसर में धमाका होने की वजह से यह हादसा हुआ है। दमकल की गाडि़यों ने मौके पर पहुँचकर तुरंत मोर्चा संभाला और कुछ ही देर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया। मेकाहारा प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहाँ रोजाना हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुँचते हैं। अस्पताल परिसर में एसी कंप्रेसर फटने की यह कोई पहली घटना नहीं है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी! चार साल तक भरोसे में रखकर टालते रहे, अब तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

Share भूमि विक्रय अनुबंध के बाद नकद व ऑनलाइन ली रकम, न रजिस्ट्री की और …

Leave a Reply