जशपुर ,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले के कांसाबेल क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज हवा के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में मकान के मलबे में दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की मां और पत्नी भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur