Breaking News

बैकुण्ठपुर/कोरिया,@ कोरिया में गौ सम्मान अभियान के दूसरे चरण के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Share

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी,मांगें पूरी नहीं होने पर जंतर-मंतर में अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर/कोरिया,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
गौ सम्मान अभियान के तहत सोमवार को अभियान के दूसरे चरण में कोरिया जिले के कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री एवं शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया, अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में चलाया जा रहा है,जिसका उद्देश्य गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा तथा गो संरक्षण से संबंधित अन्य मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। अभियान के प्रतिनिधी रेवा यादव ने बताया कि पहले चरण में तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपा जा चुका है,जबकि दूसरे चरण में जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है,उन्होंने बताया कि आगामी चरणों में क्रमशः संभागीय आयुक्त (कमिश्नर), मुख्यमंत्री,राज्यपाल, प्रधानमंत्री और अंत में राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा जाएगा,अभियान के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि इन सभी चरणों के बाद भी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है,तो राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में अनिश्चितकालीन धरना और अनशन शुरू किया जाएगा, अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि देशभर के करोड़ों नागरिकों का समर्थन इस अभियान को मिल रहा है और सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेने की अपेक्षा की जा रही है, इस अवसर पर अभियान से जुड़े पदाधिकारी, संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर (कोरिया)@ गुणवत्ताहीन निर्माण,जेसीबी के उपयोग,फर्जी मस्टर रोल और सरकारी धन के दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Share कोरिया जन सहयोग समिति ने खोला मोर्चा, डीएफओ के नाम ज्ञापन, एसडीओ फॉरेस्ट ने …

Leave a Reply