Breaking News

रायपुर/एमसीबी@ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने आईएलएस अस्पताल पहुंचकर एमसीबी जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष के पिता का जाना हालचाल

Share


चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी,बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश,शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
-संवाददाता-
रायपुर/एमसीबी,27 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर स्थित आईएलएस अस्पताल पहुंचकर मनेंद्रगढ़-झगराखंड निवासी एवं एमसीबी जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह के पूज्य पिता शंकर सिंह का हालचाल जाना,इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,इससे पूर्व भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी आईएलएस अस्पताल पहुंचकर शंकर सिंह से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जान चुके थे,उन्होंने भी परिवारजनों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
चिकित्सकों से ली उपचार की विस्तृत जानकारी-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से शंकर सिंह की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति,चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली,उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मरीज के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और आवश्यकतानुसार सभी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
परिजनों को दिया ढांढस-अस्पताल में मंत्री ने रंजीत सिंह एवं अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया,उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उपचार के संबंध में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही चिकित्सकों पर विश्वास बनाए रखने की बात कहते हुए उन्होंने शंकर सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भी की कुशलक्षेम की जानकारी-पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने अस्पताल पहुंचकर शंकर सिंह का हालचाल जानने के साथ परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी प्राप्त करते हुए आशा व्यक्त की कि उचित चिकित्सा से वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने शंकर सिंह के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की,उन्होंने कहा कि सभी की शुभकामनाएं और चिकित्सकों का समुचित उपचार उन्हें जल्द स्वस्थ होने में सहायक सिद्ध होगा।
फोटो 03


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply