Breaking News

सूरजपुर@ पीएम मोदी के कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर भाजपा का विपक्ष पर हमला

Share

जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी बोले…छात्रों के हित में केंद्र सरकार ने उठाए ठोस कदम,विपक्ष का उद्देश्य केवल राजनीति करना था…
-संवाददाता-
सूरजपुर,27 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के हित में उठाए गए कदमों तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अपना अनशन समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ के दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाक्रमों से विपक्ष की राजनीति उजागर हुई है, भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की पहल की है, उनके अनुसार, सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कानूनी प्रावधानों पर भी काम कर रही है।
’छात्रों के भविष्य के लिए सरकार गंभीर’- मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार छात्रों और युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील है, उन्होंने दावा किया कि सरकार परीक्षा प्रणाली में गड़बडि़यों पर अंकुश लगाने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख के बाद सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किया जाना इस बात का संकेत है कि संवाद और समाधान की दिशा में प्रयास किए गए।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा-
मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रतिभाशाली छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने दावा किया कि परीक्षा प्रणाली से जुड़े किसी भी प्रकार के अपराध में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने कहा कि देश के युवा यह समझते हैं कि उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कौन कार्य कर रहा है और कौन केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है।
विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘इंडी गठबंधन’ के दलों का उद्देश्य समस्या का समाधान करना नहीं, बल्कि इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेना था। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर देश में भ्रम और असंतोष का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था, उनका कहना था कि जब सरकार ने समस्या के समाधान की दिशा में पहल की, तब विपक्ष के आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@करोड़ की उठाईगिरी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन,सर्राफा कारोबारियों में बढ़ी बेचैनी

Share आरोपियों का सुराग नहीं मिलने से व्यापारियों में नाराजगी,आईजी को सौंपा ज्ञापन, पुलिस ने …

Leave a Reply