राजपुर ब्लॉक कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की उठाई मांग
-संवाददाता-
राजपुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं एवं शिक्षा व्यवस्था की खामियों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने मंगलवार को प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी ने किया। ज्ञापन में कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने,कथित अनियमितताओं के दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के लिए जवाबदेही तय करने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी प्रकरण वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि कांग्रेस विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला लघुवनोपज समिति अध्यक्ष लालसाय मिंज, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम बिहारी यादव, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पाण्डेय, सुनील भगत, ब्लॉक उपाध्यक्ष विद्यानंद दुबे, विकाश अंबष्ट, पीटर लकड़ा, आनंद मसीह, नूतन खलखो, लक्ष्मी सोनी, दीपिका तिर्की, नेहा चौबे, अनुराधा यादव, राजेंद्र मिश्रा, मनोज अग्रवाल, रूपेश यादव, रवि सोनी, प्रमोद ठाकुर, संजीव गुप्ता, कौशल चौबे, अमीन साय, आलोक सिंह, पंकज ठाकुर, सरजू लकड़ा, लुकेश यादव, श्याम दास, अविनाश तिग्गा, सुशील पैकरा, अनिल यादव, सोहर एक्का, अखिल श्रीवास्तव, नारद सिंह, रूप नारायण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur