Breaking News

अम्बिकापुर @ छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज,कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि संसद की ओर प्रदर्शन के लिए जा रहे छात्रों पर दिल्ली में पुलिस कार्रवाई की गई,जिसमें कई छात्र घायल हुए। कांग्रेस सांसद इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग कर रहे थे। पार्टी के अनुसार,बाद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के समक्ष धरना दिया,जहां से उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शफी अहमद,द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, अरविंद सिंह ‘गप्पू’, भानुप्रताप सिंह, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मोहम्मद इस्लाम, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, हेमंत तिवारी, राजीव सिंह, इरफान सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, संजीव मंदिलवार, संध्या रवानी, सीमा सोनी, संजय सिंह, शैलेंद्र सोनी, आर.डी.एस. चौहान, राशिद अहमद, अनिल सिंह ‘कर्नल’, अशफाक अली, जमील खान, जीवन यादव, आलोक सिंह, मोहम्मद हसन, गीता प्रजापति, रूही गजाला, मेधा खांडेकर, मालती सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, निकी खान, सौरभ फिलिप, प्रमोद चौधरी, अमित तिवारी ‘राजा’, मोहम्मद इमरान, हिमांशु जायसवाल, आलोक गुप्ता, अविनाश कुमार, अमित सिंह, दिनेश शर्मा, रोशन कन्नौजिया, अमित वर्मा, पवन पांडे, विकास शर्मा, विकास केशरी, लखन मरावी, बैजनाथ ठाकुर, परवेज आलम गांधी, तरणराज बाबरा, जमशेर आलम, राहुल सोनी, संजर नवाज, आयुष कुमार, चंचला सांडिल्य, हमीदा बानो, ममता सिंह, अंजू सिंह, हामिदा बानो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया@ तालाब तो बह गया…अब जवाबदेही भी बहेगी या तय होगी?

Share सोनहत वन विभाग के निर्माण पर उठे बड़े सवाल पहली ही बारिश में ढहा …

Leave a Reply