-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘अम्बिका सोनोग्राफी डायग्नोस्टिक एंड इंटरवेंशन क्लिनिक’ का शुभारंभ सोमवार, 20 जुलाई को किया जाएगा। अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह केंद्र मरीजों को एक ही छत के नीचे उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। क्लिनिक में सरगुजा संभाग की पहली ऐसी सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है,जिसके माध्यम से बिना किसी इनवेसिव प्रक्रिया के महज एक मिनट में हार्ट ब्लॉकेज की जांच की जा सकेगी। इसके अलावा 3डी/4डी सोनोग्राफी,कलर डॉपलर, मैमोग्राफी,डिजिटल एक्स-रे सहित अन्य आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
सुबह 11 बजे होगा उद्घाटन समारोह : क्लिनिक का शुभारंभ सुबह 11 बजे सीएमओ कार्यालय के समीप,दरीपारा स्थित परिसर में होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज,पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी : क्लिनिक में रेडियोलॉजी सेवाएं डॉ. तुषार आनंद (सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली) तथा एनेस्थीसिया सेवाएं डॉ. अनीशा जायसवाल द्वारा प्रदान की जाएंगी। संस्थान के संस्थापक शिवलाल जायसवाल एवं संचालक परमानंद तिवारी ने क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur