Breaking News

अम्बिकापुर@भारतीय कलाकार संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में संतोष कुमार विश्वकर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

Share


छत्तीसगढ़ से मार्गदर्शक मंडल व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए,झारखंड राज्य प्रभारी भी नियुक्त

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय कलाकार संघ ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार विश्वकर्मा को मार्गदर्शक मंडल एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य तथा झारखंड राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी इस निर्णय के बाद कला जगत एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर संतोष कुमार विश्वकर्मा ने भारतीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक अंकुर पेंटर सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे और इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पदाधिकारियों, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के प्रदेश संयोजक, प्रदेश सलाहकार, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश संगठन मंत्री तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं विश्वास के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। इसके लिए वे सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। संतोष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय कलाकार संघ को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाया जाए। संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे तन, मन और धन से सहयोग करते हुए कलाकारों को एकजुट करने तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने पुनः संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,शातिर चोर गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल …

Leave a Reply