Breaking News

सूरजपुर@रविंद्र भारती बने भाजयुमो के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रभारी

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,18 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों की घोषणा की है, इस घोषणा के तहत रविंद्र भारती को बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रविंद्र भारती संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, उन्होंने पूर्व में सूरजपुर जिले के लटोरी मंडल अध्यक्ष तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सूरजपुर जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है,वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश खेल एवं कला प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं,रविंद्र भारती का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में इकाई अध्यक्ष,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा सूरजपुर जिले के प्रथम जिला संयोजक सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए, छात्र संगठन से लेकर युवा मोर्चा तक उन्होंने संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व निर्माण और विभिन्न संगठनात्मक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई, संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यशैली और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है,उनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, वहीं रविंद्र भारती ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है,उस पर पूरी निष्ठा,समर्पण और कार्यकर्ता भावना के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
फोटो 14


Share

Check Also

रायपुर@108 दिनों में लाखों जिंदगियों की उम्मीद बनी ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’

Share नई एम्बुलेंस सेवा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को दी नई रफ्तार,हजारों मरीजों को समय …

Leave a Reply