Breaking News

अम्बिकापुर@निलंबित पुलिसकर्मियों ने ही दबोचा फरार बंदी…बस से कूदकर भागा था हत्या के प्रयास का आरोपी,

Share

एक सप्ताह तक लगातार तलाश के बाद सत्तीपारा से गिरफ्तार
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रामानुजगंज जेल से पेशी पर लाते समय यात्री बस से फरार हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को आखिरकार उन्हीं दो पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, जिन्हें उसकी फरारी के बाद लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। करीब एक सप्ताह तक लगातार तलाश के बाद दोनों ने आरोपी को अंबिकापुर के सत्तीपारा क्षेत्र से चोरी की बाइक और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में बंद विकास दास को 6 जुलाई को रामानुजगंज जेल से पेशी के लिए अंबिकापुर न्यायालय लाया जा रहा था। प्रधान आरक्षक रामकुमार और आरक्षक प्रमोद टोप्पो उसे यात्री बस से लेकर आ रहे थे। चलगली मोड़ के पास बस की रफ्तार धीमी होते ही वह खिडकी से कूदकर फरार हो गया था। घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लापरवाही मानते हुए 7 जुलाई को निलंबित कर दिया गया। हालांकि विभागीय कार्रवाई के बावजूद दोनों लगातार फरार बंदी की तलाश में जुटे रहे। मंगलवार रात से शहर में सघन खोजबीन के दौरान बुधवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने विकास दास को सत्तीपारा में घूमते देखा।


Share

Check Also

राजपुर@ राजपुर में कांग्रेस का बूथ,पंचायत व मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Share राजपुर15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मंडी प्रांगण में जिला कांग्रेस …

Leave a Reply