Breaking News

सूरजपुर@ केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Share


रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
-संवाददाता-
सूरजपुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया,प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उतरी कांग्रेस- विरोध प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है, कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।
सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, उनका कहना था कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियों की निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए और उनका इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल के हित में नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन- विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया, प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का विरोध किया, कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह, जिला महामंत्री संजय दोसी, विद्यासागर सिंह, नरेंद्र जैन, कुलदीप बिहारी, प्रदीप साहू, राजू गुप्ता, प्रवेश गोयल, महेंद्र साहू, कवल बिहारी टेकाम, हेमलता राजवाड़े, लीली राजवाड़े, संतोष पावले, सुनील सारथी, विक्की समद्दर, अविनाश साहू, राजू राजवाड़े, बबीता गुप्ता, रोहन राजवाड़े, शतवंत सिंह, चन्द्रदत्त दुबे, परमेश्वर राजवाड़े, संदीप शर्मा, शांतु दोषी, गिरधारी साहू, ज्ञान गुप्ता, शक्ति ठाकुर, इमरान इराकी, जरीना सुल्ताना, दिव्या तांजे, दिनेश राजवाड़े, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शशि सिंह ने लगाया जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है या चुनाव नजदीक आते हैं,तब विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो जाती है, उन्होंने दावा किया कि रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भी इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य विपक्ष की आवाज को दबाना है।
लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा…
शशि सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी,उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के प्रयासों से कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाता रहेगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन,158 बाइक जब्त,नाबालिग चालकों के परिजनों को दी चेतावनी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी और यातायात नियमों …

Leave a Reply