Breaking News

अम्बिकापुर@राजीव गांधी पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति की बैठक,विकास के लिए कई अहम निर्णय

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक में महाविद्यालय के समग्र विकास,शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने की। बैठक में महाविद्यालय के भवन, प्रयोगशालाओं,पुस्तकालय,खेल सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत ढांचे के विकास के लिए संसाधन जुटाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बेहतर हृ्र्रष्ट ग्रेडिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। समिति ने ऑडिटोरियम उपयोग शुल्क शासकीय संस्थाओं के लिए 11 हजार रुपये तथा गैर-शासकीय संस्थाओं के लिए 15 हजार रुपये निर्धारित किया। मैदान के रखरखाव हेतु एक दिन के उपयोग के लिए 25 हजार रुपये शुल्क लेने की भी स्वीकृति दी गई। बैठक में मुख्य प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण,कैंटीन का विस्तार,10 सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास की मरम्मत,मीटिंग हॉल में 4 एसी एवं साउंड सिस्टम,पुराने ऑडिटोरियम और इंडोर बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण,दो नए नल-जल कनेक्शन,पश्चिमी हिस्से में फेंसिंग तथा फर्नीचर,कंप्यूटर,पुस्तकालय आधुनिकीकरण एवं 150 ड्यूल डेस्क क्रय करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही विधि संकाय में 120 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने तथा स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में आवश्यकता अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति एवं कुछ पाठ्यक्रमों की फीस में कमी करने का निर्णय भी लिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गंगापुर के पास भीषण सड़क हादसा बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Share लटोरी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,एक युवक को दूर तक घसीटता ले …

Leave a Reply