Breaking News

अयोध्या@उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगेदिग्विजय सिंह,बोले…भगवान राम मेरे इष्ट देव

Share


अयोध्या,08 जुलाई 2026। राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में कथित धांधली और चोरी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पर तीखे हमले किए हैं। एक समाचार एजेंसी को दिए बयान में दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वे सनातन धर्म की गहराई को समझते हैं और इसकी रक्षा करना उनका मुख्य मिशन है। उन्होंने घोषणा की कि वे अपनी अंतिम सांस तक आस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने इसे पूरी तरह से गैर-राजनीतिक बताते हुए कहा कि वे इस मुहिम में कारसेवक संतोष दुबे को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल करेंगे, जिन्होंने कारसेवा के दौरान अपना बलिदान देने का साहस दिखाया था।
उज्जैन से अयोध्या तक ‘राम पदयात्रा’ का ऐलान
इस विवाद के बीच,दिग्विजय सिंह ने चंदा चोरी के विरुद्ध एक बड़ी पहल की घोषणा की है। उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक एक लंबी पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। यह पदयात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी,जिसका मुख्य उद्देश्य राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना है। दिग्विजय सिंह के अनुसार, यह यात्रा पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगी। उनका कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर जो भ्रष्टाचार हुआ है,उसने उनकी और करोड़ों राम भक्तों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। दिग्विजय सिंह ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं भी राम मंदिर के लिए चंदा दिया था।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply