नई दिल्ली,26 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि‘दिमागी नक्सल’, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और कॉकरोचों को पनपने न दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हों। सुवेंदु ने यह बातें तमलुक में भाजपा के पार्टी कार्यालय के भूमि पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। दो दिन में यह दूसरी बार है जब सुवेंदु ने कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधा। रविवार को भी रामनगर में एक कार्यक्रम में सुवेंदु ने कहा था कॉकरोच, खटमल जैसी बुराइयां कोरोना वायरस की तरह फैलने की कोशिश कर रही हैं। इन्हें कीटनाशक स्प्रे‘हिट’से ही खत्म किया जा सकता है। ममता सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति की। ममता को राष्ट्रवाद की कोई समझ नहीं थी और वह राज्य को‘ग्रेटर बांग्लादेश’ में बदलने की योजना बना रही थी। 34 साल तक शासन करने वाले वामपंथी और 15 साल तक सत्ता में रही टीएमसी सरकार ने लोगों की विरासत और संस्कृति को मिटाने की कोशिश की। टीएमसी सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय कैडेट कोर में छात्रों के नामांकन को रोकने की कोशिश की और उसकी जगह ‘जय हिंद वाहिनी’ शुरू की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर में शामिल होने से छात्रों को सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में चयन में मदद मिल सकती थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur