Breaking News

मेरठ@मेरठ : नीले ड्रम कांड में सच्चाई की जीत,मुख्य आरोपी साहिल को फांसी,मुस्कान को उम्रकैद…

Share


मेरठ,08 जुलाई 2026। नीले ड्रम कांड में आखिरकार न्याय की जीत हुई है। सौरभ नामक युवक की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि मुस्कान को उम्रकैद की सजा दी गई है। मेरठ की अदालत ने लंबे समय से चर्चित नीले ड्रम कांड में फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी साहिल को मौत की सजा और सह आरोपी मुस्कान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले से पीडि़त परिवार को बड़ी राहत मिली है। सौरभ की निर्मम हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में बंद करके फेंकने का यह मामला पूरे मेरठ में सनसनी फैलाने वाला था। हत्या की क्रूरता और शव को इस तरह छुपाने की घटना ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींचा था। पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी साहिल और मुस्कान को गिरफ्तार किया था। देर से ही सही,लेकिन न्याय ने अपना काम किया है। कोर्ट के इस फैसले ने यह संदेश दिया है कि अपराध कितना भी भयावह क्यों न हो, अंत में अपराधी को सजा जरूर मिलती है। पीडि़त परिवार ने फैसले का स्वागत किया है और न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया है। नीले ड्रम कांड का यह फैसला उन सभी मामलों के लिए उदाहरण बन गया है जहां क्रूरता के साथ अपराध किया जाता है। कोर्ट ने साफ संदेश दिया है कि समाज में कानून का राज है और किसी भी कीमत पर अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply