कोलकाता,08 जुलाई 2026। बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से हाजरा तक निकाली गई तृणमूल कांग्रेस के छात्र और युवा संगठनों की रैली के दौरान भारी हंगामा और झड़प हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें तृणमूल प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक व्यक्ति तथा कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, तृणमूल नेताओं का दावा है कि यह घटना अफरातफरी और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान हुई और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। आज कलकत्ता हाई कोर्ट की अनुमति के बाद निकाली गई इस रैली के दौरान बालीगंज और कालीघाट इलाके में तनाव का माहौल बन गया। तृणमूल का आरोप है कि निर्धारित मार्ग पर निकाली जा रही रैली में भाजपा समर्थक घुस आए और नारेबाजी कर माहौल बिगाडऩे की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें ममता बनर्जी भीड़ के बीच एक व्यक्ति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह व्यक्ति तृणमूल का ही एक कार्यकर्ता है। कुछ अन्य वीडियो में भी ममता बनर्जी को कई कार्यकर्ताओं की पीठ पर थप्पड़ मारते और उन्हें पीछे हटने का इशारा करते हुए देखा गया। रैली में मौजूद तृणमूल के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि झड़प और भगदड़ के कारण कई लोग अस्वस्थ हो गए थे। उन्हें तत्काल वाहनों में बैठाकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान ममता बनर्जी स्वयं मौके पर पहुंचीं और रास्ता खाली कराने के लिए लोगों को हाथ से पीछे हटने का इशारा कर रही थीं। पार्टी के अनुसार, इसी अफरातफरी में गलती से एक कार्यकर्ता को थप्पड़ लग गया, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
टीएमसी पर गिरी गाज,बैंक खाते फ्रीज,ईडी का एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कहा कि उसने मनी लॉन्डि्रंग विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में 440 करोड़ रुपये जमा थे। यह कार्रवाई फंड के कथित दुरुपयोग के मामले में तलाशी के बाद की गई है। राजनीतिक पार्टी की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये आदेश प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट की धारा 17 (1ए) के तहत जारी किए गए थे। यह धारा ईडी अधिकारी को किसी संपत्ति (जैसे बैंक जमा) को फ्रीज करने का अधिकार देती है, जब ऐसी संपत्ति को जब्त करना व्यावहारिक न हो और यह जरूरी हो कि संपत्ति को ट्रांसफर न किया जाए या उसका कोई अन्य इस्तेमाल न हो। ऐसे आदेश की पुष्टि पीएमएलए के एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी (निर्णायक प्राधिकरण) द्वारा एक निश्चित समय सीमा के भीतर की जानी होती है। ईडी ने कहा कि टीएमसी के तीन एचडीएफसी बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये जमा हैं। इसी घटनाक्रम में, जिस प्राइवेट बैंक में टीएमसी के ये खाते हैं, उसने कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर इन खातों में जमा राशि का खुलासा करने के लिए एक रिपोर्ट दाखिल की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur