Breaking News

अम्बिकापुर@आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करम्हा की है। जानकारी के अनुसार जयनाथ राम उम्र 65 वर्ष ग्राम करम्हा पड़सीलिपारा का रहने वाला था। वह सोमवार को मवेशी चराने गया था। इस बीच तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से जयनाथ चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply