Breaking News

अम्बिकापुर@सर्पदंश से दो मासूमों की मौत,परिवारों में पसरा मातम

Share


दो वर्षीय बच्ची को करैत ने डसा,नौ वर्षीय बालिका भी इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गई…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना बलरामपुर जिले के तातापानी चौकी क्षेत्र के सारंगपुर गांव की है। दो वर्षीय जैनब खातून घर के बाहर खेल रही थी, तभी जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया। परिवार को इसकी जानकारी देर से हुई। हालत बिगड़ने पर उसे पहले बलरामपुर जिला अस्पताल और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा गांव की है। नौ वर्षीय नियति हाजरा को सांप ने काट लिया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान 5 जुलाई को उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर-एसपी सख्त

Share अतिक्रमण और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाईबलरामपुर,06 जुलाई 2026(घटती-घटना)। जिले में लगातार …

Leave a Reply