Breaking News

अम्बिकापुर@आज जिलेभर में ‘रोजगार एवं आवास दिवस’ पात्र परिवारों को योजनाओं का मिलेगा लाभ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आज 07 जुलाई को ‘रोजगार एवं आवास दिवस’ आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित और अपूर्ण आवासों को अभियान चलाकर जल्द पूरा कराया जाएगा तथा जिन हितग्राहियों की प्रथम किस्त लंबित है, उन्हें प्राथमिकता से भुगतान किया जाएगा। रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत-जी राम जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और कार्य की मांग करने वाले पात्र श्रमिकों को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मनरेगा के अधूरे कार्यों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत श्रमिकों की ई-केवाईसी,लंबित जियो-टैगिंग, पंचायत भवनों में लगे क्यूआर कोड के उपयोग को बढ़ावा देने तथा योजनाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर निराकरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply