Breaking News

अम्बिकापुर@डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी राष्ट्र निर्माण में उनके विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के महामाया एवं समलाया मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को संकल्प भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत,पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह,जिला महामंत्री विनोद हर्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। संकल्प भवन में आयोजित संगोष्ठी को मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी,झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र गुप्त भारती, दीक्षा अग्रवाल,रवींद्र तिवारी,संजीव वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता,अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया तथा उनके विचार आज भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडेय,मधु चौदाहा, करताराम गुप्ता, मनोज गुप्ता, रूपेश दुबे, अभिषेक सिंह देव, आकाश गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, प्रयागराज साहू, कैलाश ठाकुर, मनोज अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, निर्मल पांडेय, शशिकांत राय, मयंक जायसवाल, अंकित जायसवाल, जितेंद्र सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, प्रिया सिंह, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, गुंजन सिंह देव, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ सड़क सुरक्षा पर कलेक्टर-एसपी सख्त

Share अतिक्रमण और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाईबलरामपुर,06 जुलाई 2026(घटती-घटना)। जिले में लगातार …

Leave a Reply