-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाते पाए गए चालक पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूजे 9516 को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सोमेश कुमार मिश्रा (30), निवासी बालको, जिला कोरबा बताया। मौके पर चालक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में भी नशे की पुष्टि हुई। इसके बाद चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur