
राष्ट्र निर्माण,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंड भारत के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया,इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसंघ से भाजपा तक का सफर राष्ट्रवादी विचारधारा की यात्रा– संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल ने कहा कि वर्ष 1953 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सर्वोच्च बलिदान के बाद जनसंघ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया, वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, जो आज उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है, उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक संविधान,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,स्वदेशी और एकात्म मानववाद आज भी भाजपा के मूल सिद्धांत हैं,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद-370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार किया गया तथा आत्मनिर्भर भारत का सपना भी तेजी से साकार हो रहा है।
दिल्ली से शुरू हुई विचारधारा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन तक पहुंची-भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना केवल एक राजनीतिक दल की शुरुआत नहीं थी,बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के सशक्त विकल्प का उदय था,आज भारतीय जनता पार्टी उसी वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी के विचारों को व्यवहारिक रूप दिया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति- कार्यक्रम में एमसीबी जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष जगदीश साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, गीता राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल- कार्यक्रम में जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, सह सोशल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, महामंत्री रवि त्रिपाठी, सचिन मलिक, सुशीला साहू, सच्चिदानंद द्विवेदी, बालकृष्ण देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और अखंड भारत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया, वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
राष्ट्र की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय-
जिला संगठन प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत की अखंडता के प्रतीक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।
सच्ची श्रद्धांजलि उनके सपनों का भारत बनाना-
विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि केवल उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलकर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और वैभवशाली भारत के निर्माण से होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना ही उनके जीवन का मूल संदेश था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur