Breaking News

अम्बिकापुर@सरपंच पति समेत सात पर मारपीट का मामला दर्ज

Share


बोरिंग पाइप लेने पहुंचे युवक से विवाद, बीच-बचाव करने आए भाई की भी पिटाई…
-संवाददाता-
अम्बिकापुर04 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र की कुन्नी चौकी पुलिस ने ग्राम कुन्नी में दो भाइयों से मारपीट के मामले में सरपंच पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम कुन्नी के डूमरघाट निवासी रमेश दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 जुलाई की रात करीब 9 बजे सरपंच पति हंस कुमार उईके ने उसे बोरिंग का पाइप लेने के लिए अपने घर बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो हंस कुमार घर पर नहीं था। इस दौरान उसने सरपंच तारावती से हंस कुमार को फोन लगवाकर पाइप के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हंस कुमार ने अपने भाई भोले शंकर उईके को बुलाया और कुछ देर बाद ईको कार से अपने साथियों राजू उर्फ राजेश प्रजापति,शारदा साहू,राजकुमार सिंह,भोले शंकर उईके,संग्राम प्रजापति और गंगा प्रजापति के साथ मौके पर पहुंच गया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए रमेश दास के साथ हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रमेश दास के भाई दिनेश दास के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद 3 जुलाई को रमेश दास ने कुन्नी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सरपंच पति सहित सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी),351(3),115(2) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@दैनिक घटती-घटना की खबर के बाद विभाग जागा, रपटा के अप्रोच रोड पर शुरू हुआ डब्ल्यूएमएम कार्य

Share लगातार प्रकाशित खबरों के बाद पहले बना रपटा,अब एप्रोच सड़क निर्माण की भी हुई …

Leave a Reply