Breaking News

वाराणसी@काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली,3 श्रद्धालु घायल,मची अफरा-तफरी

Share


वाराणसी,04 जुलाई 2026। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की ओर उछल गईं,जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। घायलों की पहचान निक्की गुप्ता,राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की हालत सामान्य बताई है। किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और पत्थर के छोटे टुकड़े आसपास खड़े लोगों को लगे, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पैंथर क्लब की दोनों टीमें फाइनल में,खिताबी भिडंत आज

Share संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दोनों सेमीफाइनल पेनल्टी शूटआउट से हुए …

Leave a Reply