Breaking News

बाड़मेर@प्रधानमंत्री ने देश का पहला ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को किया समर्पित

Share


भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा : पीएम मोदी
बाड़मेर,04 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बाड़मेर के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- युद्ध के कारण जो हालात पैदा हुए, उसके कारण घरेलू गैस के दाम 2 हजार रुपए तक जा सकते थे। सरकार ने इसको लेकर बेहतर मैनजमेंट किया। इसी का परिणाम है, सिलेंडर 950 रुपए के करीब मिल रहा है। यहां देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम को देखा और एक्सपर्ट्स से बात की। इसके बाद रिफाइनरी का उद्घाटन किया। जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखी।
‘युद्ध के समय भारत की
डिप्लोमेसी का जलवा दिखा’

अप्रैल से जून के बीच पेट्रोल-डीजल से ही कंपनियों को 75 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ। ये इतना बड़ा था कि एक नई रिफाइनरी बन जाए। ये घाटा सरकारी खजाने से भरा गया। युद्ध के समय भारत की दूसरे देशों से दोस्ती बहुत काम आई। पहले जहां 25-26 देशों से ईंधन खरीदते थे, वह 40 देशों तक पहुंच गया। युद्ध के समय भारत की डिप्लोमेसी का जलवा दिखा।
नया भारत अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- दो महीने पहले रिफाइनरी में जो हादसा हुआ,उसके बाद इतनी तेजी से काम पूरा करना,ये कठिन परिश्रम का परिणाम है। सभी ने दिखा दिया,चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो,नया भारत अपने संकल्पों से न तो पीछे हटता है और न ही रफ्तार कम करता है। पश्चिमी एशिया में हुए युद्ध के कारण 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। इस दौरान भारत की दृढ़ शक्ति के कारण सबसे बड़ा संकट भी छोटा हो गया। भारत ने इस दौरान अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल किया।
बिना किसी विवाद,संघर्ष और लड़ाई के नर्मदा का पानी दिया…
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा…कांग्रेस की सरकारों ने राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए ठोस काम नहीं किया। भाजपा क्षेत्रवाद और बंटवारे की सियासत नहीं करती। भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलती है। हमने जब गुजरात में पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम किया था। राजस्थान को पानी देने की बात आई थी। देश के हर कोने में कई राज्यों में पानी को लेकर लड़ाई चल रही थी। राजस्थान के लोगों को लग रहा था गुजरात नर्मदा का पानी देगा या नहीं। उस समय मैं गुजरात का सीएम था, यहां बहन वसुंधरा सीएम थीं। हम दोनों ने मिलकर बिना किसी विवाद, संघर्ष और लड़ाई के गुजरात से राजस्थान को नर्मदा का पानी साझा किया। राजस्थान के कई गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंच रहा है।
मोदी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया,पीएम बोले- यहां हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी; 5 महीने में तीसरा प्लांट शुरू
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। साणंद में स्थित सीजी सेमी के ओएसएटी प्लांट में आज से प्रोडक्शन शुरू हो गया है। पीएम ने कहा- इस प्लांट में हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी। यहां पर हर साल 500 करोड़ चिप बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्ट करने वाला देश है। हम मोबाइल, इलेकट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के साथ वह चिप भी बनाएंगे जिनसे पूरी दुनिया चलती है। उन्होंने कहा- 20 साल पहले मैंने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए पूरी प्लानिंग बनाई। उस समय की केंद्र सरकार बड़े बयान दे रही थी तो कई कंपनियां आईं भी लेकिन केंद्र सरकार को उस समय क्या हो गया, उनके पैरों में बेडि़यां लग गईं और बात आगे नहीं बढ़ पाई।


Share

Check Also

वाराणसी@काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली,3 श्रद्धालु घायल,मची अफरा-तफरी

Share वाराणसी,04 जुलाई 2026। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह …

Leave a Reply