Breaking News

चेन्नई@थलापति विजय ने कर दिया खेला…ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम में लगाई बड़ी सेंध,तीन पूर्व मंत्री समर्थकों समेत टीवीके में शामिल

Share


चेन्नई,03 जुलाई 2026। तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ का ग्राफ राज्य में तेजी से ऊपर जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय ने विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी करते हुए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम को गहरा झटका दिया है। मामल्लापुरम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के तीन दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ टीवीके में शामिल हो गए। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर डीएमके ने चुटकी लेते हुए ‘वॉशिंग मशीन’ का तंज कसा है।
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के इन दिग्गजों ने थामा टीवीके का दामन : टीवीके के महासचिव एन. आनंद की मौजूदगी मेंऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के जिन तीन बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी है,उनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.सी. विजयभास्कर,पूर्व परिवहन मंत्री एम.आर. विजय भास्कर और 45 सालों तक ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम से जुड़े रहे एम.एस.एम. आनंदन शामिल हैं। टीवीके में शामिल होने से पहले सी. विजयभास्कर ने विरालीमलाई सीट से और एम. आर. विजय भास्कर ने करूर सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय के कामकाज और विजन की जमकर तारीफ की। पूर्व मंत्री आनंदन ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु का राजनीतिक भविष्य अब टीवीके में ही नजर आता है। उन्होंने किसी भी तरह की‘खरीद-फरोख्त’ के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम नेतृत्व पर साधा निशाना, बताया ‘कॉरपोरेट कंपनी’ : टीवीके में शामिल हुए नेताओं ने अपनी पुरानी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के मौजूदा नेतृत्व और पार्टी महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर तीखे हमले किए। टीवीके के मुख्य समन्वयक के. ए. सेंगोट्टैयन ने कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम अब एक राजनीतिक संगठन न रहकर ‘कॉरपोरेट कंपनी’ की तरह काम कर रही है। उन्होंने पलानीस्वामी को ‘विश्वासघात’ का प्रतीक बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने डीएमके जैसी घोर विरोधी पार्टी से तालमेल बिठाने की कोशिश कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है। नेताओं का कहना था कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम नेतृत्व के ‘गलत फैसलों’ से निराश होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है। इस सियासी उथल-पुथल पर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम की उपमहासचिव कनिमोई ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,‘सुना है उत्तर भारत में बीजेपी जो ‘वॉशिंग मशीन’ इस्तेमाल करती थी,वह अब तमिलनाडु भी पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि यह नई मशीन गुटखा के दाग भी साफ कर सकती है।’ उनका यह तंज डॉ. सी.विजय भास्कर की ‘गुटखा घोटाले’ में कथित संलिप्तता को लेकर था।


Share

Check Also

रायपुर@विवादित अफसर मक्सी कुजूर को स्थायी प्रमुख अभियंता बनाने पद खाली

Share रायपुर,03 जुलाई 2026। 30 जून 2026 को जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता शंकर …

Leave a Reply