Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक की ठोकर से घायल ग्रामीण की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बाइक की ठोकर से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतक दखल राजवाड़े पिता स्व. भवन राजवाड़े 48 वर्ष, बीते 28 जून को अपनी पत्नि जमालो, पुत्री कृष्णा के साथ रिश्तेदारी में ग्राम डुमरिया गया था। यहां आने के बाद बच्चों के लिये किराना दुकान में बिस्किट लेने गया, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूरजपुर जिला अस्पताल से रिफर करने पर स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान गुरूवार को सुबह करीब 11.19 बजे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply