-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के खरसिया रोड में खड़ी एक ट्रक पर बिजली गिरने से उसमें भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को अंबिकापुर में आकाशीय बिजली खरसिया रोड में अन्य वाहनों के साथ खड़ी एक डंपर पर अचानक गिरी, और देखते ही देखते ट्रक के केबिन और इंजन में आग भडक उठी। आग की लपटें देखते ही देखते 10-15 फीट ऊंची उठने लगी और काला धुआं आसमान में फैल गया। आसपास हडकंप की स्थिति बन गई। पास में खड़े अन्य वाहन आग की चपेट में न आयें इसका प्रयास शुरू हुआ। वहीं सूचना मिलते ही होमगार्ड के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन डंफर वाहन बुरी तरह से जलकर खाक हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद बारिश के दौरान खुले मैदान में वाहनों को खड़ा करना खतरनाक हो सकता है, इस पर वाहन स्वामियों को भी ध्यान देने की जरूरत है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur